#बस्ती_न्यूज
क्षेत्र के रामजानकी मार्ग पर स्थित सरैया अतिबल निवासी आशीष सिंह का UP DASP में सीनियर डिप्टी मैनेजर एग्रीकल्चर के पद पर चयन हुआ है। इस उपलब्धि से उनके परिवार और पूरे गांव में खुशी का माहौल है। आशीष सिंह, राजेश सिंह के पुत्र हैं। उनकी शुरुआती शिक्षा कक्षा एक से इंटर तक साकेत पब्लिक स्कूल विशेश्वरगंज से हुई। उन्होंने बीएससी एजी और एमएससी एजी की पढ़ाई के.एल.आईटी सुल्तानपुर से पूरी की। आशीष की माता मधु सिंह अपने बेटे की इस कामयाबी से बेहद प्रसन्न हैं। उनके पिता राजेश सिंह विशेश्वरगंज बाजार में एग्रीकल्चर खाद बीज की दुकान चलाते हैं। अपने चयन पर आशीष सिंह ने कहा कि वे इस नई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएंगे। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और परिवार को दिया। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार के सदस्यों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है। इनमें क्षेत्र के विजय सिंह, अजय सिंह, रोहित विश्वकर्मा, शैलेंद्र विक्रम सिंह, अनुज सिंह, पवन और दिनेश सहित कई लोग शामिल हैं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
आशीष सिंह का UP DASP में चयन:सीनियर डिप्टी मैनेजर एग्रीकल्चर पद पर मिली सफलता
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












