बहराइच जनपद के खैरीघाट थाना क्षेत्र में दहेज हत्या के एक मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। थानाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह ने बताया कि पिपरी माफी निवासी कुसमा पत्नी विक्रम को सोमवार शाम करीब 4 बजे गिरफ्तार किया गया। वरिष्ठ उप निरीक्षक हरिद्वार तिवारी, कांस्टेबल नेयाज अहमद और महिला कांस्टेबल अंजू लता की टीम ने यह गिरफ्तारी की। यह मामला 10 अप्रैल को हुई विवाहिता मोहिनी वर्मा की मौत से जुड़ा है। मोहिनी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला था। मृतका के पिता फूलचंद, जो दराहिया पुरवा, ग्राम पंचायत किशुनपुर मीठा, थाना रामगांव के निवासी हैं, ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस के अनुसार, मामले में साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपित महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया है। अन्य आरोपितों की तलाश जारी है और मामले की जांच चल रही है।
दहेज हत्या मामले में महिला गिरफ्तार:बहराइच में पुलिस ने न्यायालय भेजा, अप्रैल में हुई थी विवाहिता की मौत
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












