बृजमनगंज नगर पंचायत के वार्ड 13 लोहिया नगर के सभासद मनोज जायसवाल ने सोमवार को अपने वार्ड के छात्र मोहम्मद अरहान को सम्मानित किया। अरहान ने सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा में 97.7 प्रतिशत अंक हासिल कर वार्ड और नगर का नाम रोशन किया है। सभासद ने उनके घर जाकर अरहान और उनके माता-पिता का सम्मान किया। मोहम्मद अरहान ने 97.7 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले के टॉप-10 छात्रों में तीसरा स्थान हासिल किया है। वह फरेंदा स्थित नवजीवन मिशन स्कूल के छात्र हैं। महराजगंज जिले में तीसरे स्थान पर रहे मोहम्मद अरहान का सपना सिविल सेवा में जाने का है। उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा बृजमनगंज के ऑलमाइटी पब्लिक स्कूल से पूरी की है। अरहान आगे नीट (NEET) क्वालीफाई करना चाहते हैं और उसके बाद यूपीएससी (UPSC) की तैयारी करने का लक्ष्य रखते हैं। वह बृजमनगंज के प्रमुख कारोबारी कमरुद्दीन चौधरी उर्फ कुन्नू के छोटे बेटे हैं। उनके पिता फुलमनहा स्थित चौधरी फ्यूल के मालिक हैं, जबकि उनकी मां समीमा बानो गृहिणी हैं। इस अवसर पर सभासद जय प्रकाश गौड़, जितेंद्र कुमार, भाजपा नेता चंदू सिंह, समाजसेवी गणेश जायसवाल और वरिष्ठ पत्रकार प्रशांत वर्मा ने भी मोहम्मद अरहान और उनके अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने फूल माला, अंग वस्त्र और मिष्ठान खिलाकर अरहान को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
सीबीएसई परीक्षा में युवक ने 97.7 प्रतिशत अंक प्राप्त किए:महराजगंज में सभासद ने घर जाकर किया सम्मानित
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












