HomeHealth & Fitnessआईआरआईटीएम लखनऊ को क्षमता निर्माण व डिजिटल लर्निंग में उत्कृष्टता का मिला...

आईआरआईटीएम लखनऊ को क्षमता निर्माण व डिजिटल लर्निंग में उत्कृष्टता का मिला पुरस्कार

लखनऊ। आईआरआईटीएम लखनऊ के लिए गर्व का क्षण!यह बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि इंडियन रेलवे इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट (आईआरआईटीएम ), लखनऊ को साधना सप्ताह 2026 के दौरान विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया है, जो क्षमता निर्माण और डिजिटल लर्निंग में इसके उत्कृष्ट योगदान को मान्यता देता है।

WhatsApp Image 2026-04-20 at 20.08.02

विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित यह पुरस्कार समारोह इस महत्वपूर्ण उपलब्धि को और अधिक प्रतिष्ठा प्रदान करता है। यह पुरस्कार माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन, जितेंद्र सिंह द्वारा प्रदान किया गया तथा इसे सतीश कुमार, चेयरमैन, रेलवे बोर्ड ने,रंजन प्रकाश ठाकुर, महानिदेशक, आईआरआईटीएम के साथ मिलकर ग्रहण किया। यह सम्मान भारतीय रेल और आईआरआईटीएम दोनों के लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि है।

रंजन प्रकाश ठाकुर, महानिदेशक, आईआरआईटीएम के दूरदर्शी नेतृत्व को विशेष सराहना, जिनके मार्गदर्शन ने इस सफलता को संभव बनाया। आईआरआईटीएम की पूरी टीम को हार्दिक बधाई! आइए, उत्कृष्टता की ओर निरंतर प्रयास करते हुए मिशन कर्मयोगी को और सशक्त बनाएं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments