Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत:मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप...

बहराइच में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत:मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया, पुलिस जांच जारी


बहराइच के खैरीघाट थाना क्षेत्र के गड़ेरियन पुरवा गांव में सोमवार दोपहर एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने इसे दहेज हत्या बताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। अंबरपुर गांव निवासी रामनरेश ने पुलिस को सूचना दी कि उनकी 20 वर्षीय भतीजी रेशमा की मौत हो गई है। रेशमा की शादी करीब एक वर्ष पूर्व गड़ेरियन पुरवा में हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष आनंद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि नवविवाहिता का शव घर के बरामदे में जमीन पर पड़ा मिला। पुलिस ने तत्काल फील्ड यूनिट और मजिस्ट्रेट को सूचित किया। पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष आनंद सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस मामले के सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments