Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बैबाही पुलिस की मौजूदगी में किसानों को डीजल मिला:पेट्रोल पंप पिपरिया पर...

बैबाही पुलिस की मौजूदगी में किसानों को डीजल मिला:पेट्रोल पंप पिपरिया पर भारी भीड़


जनपद बहराइच के खैरीघाट थाना अंतर्गत चौकी वैवाही क्षेत्र में स्थित आर जे किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप पिपरिया पर सोमवार को बैबाही पुलिस की मौजूदगी में किसानों को डीजल वितरित किया गया। वर्तमान में किसान गेहूं की फसल समेटने में व्यस्त हैं। उन्हें गेहूं की कटाई, मड़ाई, भूसा बनाने के साथ-साथ मक्का और गन्ने की फसलों की सिंचाई के लिए भी डीजल की अत्यधिक आवश्यकता है। इसके अतिरिक्त, शादी-विवाह के आयोजनों के कारण भी डीजल की खपत में वृद्धि हुई है। इस बढ़ती मांग के चलते ग्रामीण अंचलों के पेट्रोल पंपों पर किसानों की भीड़ देखी जा रही है। सोमवार शाम लगभग 5:00 बजे, चौकी वैवाही के पुलिस इंचार्ज महेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक मुकुटनाथ चौधरी और आरक्षी रंजीत यादव की देखरेख में आर जे पेट्रोल पंप पिपरिया पर किसानों को सुचारु रूप से डीजल उपलब्ध कराया गया। पेट्रोल पंप के प्रबंधक यशवंत ने बताया कि ‘अभी तक जितना तेल हमारे पास था, किसानों को वितरित कर दिया गया है। अब तेल वाहन आने के बाद ही किसानों को डीजल उपलब्ध कराया जाएगा।’

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments