
फिरोजाबाद। बाबा खाटू श्याम सेवा समिति द्वारा अक्षय तृतीया के अवसर पर कोटला रोड स्थित राधा कृष्ण गार्डन में सामूहिक विवाह समारोह के दौरान 40 जोड़ो की शादियां सम्पन्न करायी
विवाह समारोह हिंदू रीति रिवाज के अनुसार आचार्यों द्वारा बेदमंत्रो के साथ संपन्न कराया गया। समितिके,पदाधिकारियों के द्वारा विवाह समारोह में शामिल जोड़ों को दान दहेज देकर बिदा किया।
इस अवसर पर खाटू श्याम सेवा समिति के अध्यक्ष बंटू कुशवाह एवं उनकी समिति के पदाधिकारियों के निर्देशन में शादी समारोह संपन्न हुआ। समिति के संस्थापक ने कार्यक्रम में आये लोगों से अपील करते हुए कहा जो पिता अपनी बेटी की शादी करने में असमर्थ है, वह समिति के लोगों से संपर्क कर बेटी की शादी कर सकता है ,इसके लिए हमारी समिति हमेशा आपके साथ है।बाबा खाटू श्याम सेवा समिति के पदाधिकारियों ने भी वर कन्याओं को आशीर्वाद दिया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि प्रेम प्रकाश कुशवाहा जिला अध्यक्ष कुशवाहा महासभा, एवं समिति के संरक्षक डूंमर सिंह ने दीप प्रज्वलित किया। समिति के अध्यक्ष बंटू कुशवाहा, उपाध्यक्ष जयप्रकाश कुशवाहा, महेंद्र कुशवाहा विपिन लहरी,समिति प्रबंधक मनोज कुशवाहा,सचिव अभिषेक कुशवाहा,पंकज राठौर सहित अजीत कुशवाहा आदि उपस्थित रहे । सभी गणमान्य लोगो ने वर कन्याओं को आशीर्वाद दिया। संचालन गोपाल आचार्य द्वारा किया गया।
खाटू श्याम सेवा समिति ने 40 जोड़ो की हिन्दू रीति रिवाज से शादी सम्पन्न करायी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












