#बस्ती_न्यूज
मंगलवार सुबह पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के गौरा-पॉलिटेक्निक मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। नवनिर्मित थाने के पास एक अज्ञात भारी वाहन ने बाइक सवार दो किशोरों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों किशोरों के पैर बुरी तरह कुचल गए। उनके शरीर पर भी गंभीर चोटें आई हैं। घायलों की पहचान मुंडेरवा थाना क्षेत्र के मुडाडिहा निवासी 15 वर्षीय जय और उसके ममेरे भाई 17 वर्षीय राज के रूप में हुई है। जय वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के पकरडिहा स्थित अपनी बुआ के घर आया था। दोनों भाई बाइक से लौट रहे थे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। वाहन चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति आक्रोश देखा गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सूचना के 40 मिनट बाद एम्बुलेंस और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस कर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित किया, जाम खुलवाया और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। जिला अस्पताल में दोनों किशोरों की हालत नाजुक बनी हुई है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
अज्ञात वाहन की टक्कर से दो किशोर गंभीर घायल:गौरा-पॉलिटेक्निक मार्ग पर हादसा, जिला अस्पताल में भर्ती
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












