आज शाम हुजूरपुर पेट्रोल पंप पर अचानक वाहनों की लंबी कतार लग गई। डीजल और पेट्रोल की कमी के बीच एक टैंकर आने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में चालक अपनी गाड़ियों के साथ पंप पर पहुंच गए। पंप पर ईंधन उपलब्ध होने की जानकारी मिलते ही आसपास के इलाकों से भी वाहन चालक उमड़ पड़े, जिससे वहां लंबा जाम लग गया। इस भीड़ में मोटरसाइकिल सवारों की संख्या अधिक देखी गई। पिछले कई हफ्तों से क्षेत्र में डीजल और पेट्रोल की भारी कमी बनी हुई है। इस वजह से वाहन चालकों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ईंधन न होने के कारण उनकी गाड़ियां खड़ी हैं। पेट्रोल पंप मालिक से बात करने पर उन्होंने बताया कि ईंधन आया है और सभी चालकों को लाइन में रहकर बारी-बारी से पेट्रोल-डीजल दिया जा रहा है। उन्होंने व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। वर्तमान समय में डीजल और पेट्रोल की कमी के कारण चालकों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनकी दैनिक गतिविधियां और व्यवसाय प्रभावित हो रहे हैं।
हुजूरपुर पेट्रोल पंप पर लगी लंबी कतार:डीजल-पेट्रोल की कमी के कारण वाहन चालकों को परेशानी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












