Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में दो बाइकों की टक्कर, एक का पैर टूटा:महिला-बच्चे को मामूली...

बस्ती में दो बाइकों की टक्कर, एक का पैर टूटा:महिला-बच्चे को मामूली चोटें, पोखरा-कप्तानगंज मार्ग पर हादसा

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में पोखरा-कप्तानगंज मार्ग पर रविवार को रैजलबाग के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति का पैर टूट गया, जबकि एक महिला और बच्चे को मामूली चोटें आईं। जानकारी के अनुसार, थाना पैकोलिया क्षेत्र के फागु निवासी सुरेंद्र कुमार अपनी मोटरसाइकिल पर एक महिला और बच्चे के साथ गोविंदपुर जा रहे थे। दूसरी ओर, पोखरा निवासी धनुर्धारी पुत्र मोती गुप्ता अपनी दुकान के लिए कप्तानगंज की ओर आ रहे थे। रैजलबाग के पास दोनों मोटरसाइकिलों की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि धनुर्धारी का पैर टूट गया और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। सुरेंद्र कुमार के साथ सवार महिला एवं बच्चे को भी मामूली चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे पोखरा-कप्तानगंज मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन बाधित हो गया। सूचना मिलने पर 112 पीआरवी वाहन तत्काल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित कर यातायात सुचारू करवाया। घायल धनुर्धारी को उनके परिजनों द्वारा एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। यह उल्लेखनीय है कि पोखरा-कप्तानगंज मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण अक्सर सड़क हादसे होते रहते हैं। स्थानीय लोगों ने एक बार फिर प्रशासन से इस मार्ग पर यातायात नियंत्रण व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments