HomeHealth & Fitnessशराब की दुकानों पर सघन चेकिंग अभियान, स्टॉक व सीसीटीवी व्यवस्था की...

शराब की दुकानों पर सघन चेकिंग अभियान, स्टॉक व सीसीटीवी व्यवस्था की हुई जांच

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण एवं निर्धारित मानकों के अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु शराब की दुकानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस क्रम में थाना अध्यक्ष महुली  दुर्गेश कुमार पाण्डेय* एवं आबकारी निरीक्षक राज किशोर* द्वारा संयुक्त रूप से क्षेत्र की कंपोजिट, अंग्रेजी एवं देसी शराब की दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकानों के स्टॉक रजिस्टर का भौतिक मिलान किया गया तथा बिक्री अभिलेखों की जांच की गई।

साथ ही दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता को भी परखा गया एवं यह सुनिश्चित किया गया कि सभी कैमरे सुचारु रूप से कार्य कर रहे हों । संबंधित दुकानदारों को शासन द्वारा जारी निर्देशों का कड़ाई से पालन करने तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर ही शराब की बिक्री करने के निर्देश दिए गए।

चेकिंग के दौरान देसी एवं अंग्रेजी शराब की बिक्री व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों द्वारा स्पष्ट किया गया कि किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments