बैवाही क्षेत्र के रामपुर धोबिया हार गांव में मंगलवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव निवासी पहलाद पुत्र कल्लू गुप्ता गांव के बाहर स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया। उसने वहां हंगामा करना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद उसके पिता कल्लू गुप्ता मौके पर पहुंचे और शोर-शराबा करने लगे। इसके बाद भारी संख्या में ग्रामीण भी घटनास्थल पर जमा हो गए। घटना की सूचना डायल 112 और चौकी बैवाही पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज बैवाही महेंद्र प्रताप सिंह डायल 112 की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने करीब एक घंटे तक युवक को समझा-बुझाकर नीचे उतरने के लिए राजी किया। काफी देर बाद वह सभी के कहने पर नीचे उतर आया। चौकी इंचार्ज महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि युवक नशे का आदी है और उसके टंकी पर चढ़ने का कोई विशेष कारण नहीं था। पुलिस ने पहलाद को उसके पिता कल्लू गुप्ता को सुरक्षित सुपुर्द कर दिया है।
बैवाही में युवक पानी की टंकी पर चढ़ा:पुलिस ने समझाकर नीचे उतारा, पिता को सौंपा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












