Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान:विक्रमजोत मंडल में शुरू हुआ प्रशिक्षण वर्ग, सैकड़ों...

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान:विक्रमजोत मंडल में शुरू हुआ प्रशिक्षण वर्ग, सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान के तहत मंडलों में प्रशिक्षण वर्गों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार देर शाम विक्रमजोत स्थित मधुकलश मैरेज हॉल में विक्रमजोत मंडल का प्रशिक्षण वर्ग शुरू हुआ। इस प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र में वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र सिंह प्रमुख वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। अभियान के तहत कुल सात विषयों पर आधारित सात सत्र आयोजित किए जाएंगे, जो मंगलवार से शुरू होकर बुधवार तक चलेंगे। प्रशिक्षण के मुख्य विषयों में इतिहास, विकास, कार्य पद्धति, वैचारिक अधिष्ठान, सोशल मीडिया (नमो ऐप, सरल ऐप, एआई), अपनी सरकार की उपलब्धियां व कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि और बूथ प्रबंधन (मन की बात, टिफिन बैठक, बूथ स्तरीय स्थायी कार्यक्रम) शामिल हैं। इसमें रात्रि विश्राम का भी प्रावधान है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अमरनाथ शर्मा, भानु प्रताप सिंह, गन्ना समिति विक्रमजोत के संस्थापक अध्यक्ष अरविंद सिंह, करुणा सिंह, श्याम बिहारी और डॉ. घनश्याम सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments