HomeHealth & Fitnessप्री-पेड मीटरों की धांधली पर व्यापारी नेता का विरोध,आंदोलन की दी चेतावनी

प्री-पेड मीटरों की धांधली पर व्यापारी नेता का विरोध,आंदोलन की दी चेतावनी

लखनऊ। रामबाबू रस्तोगी प्रदेश अध्यक्ष सामाजिक उद्योग व्यापार मंडल, लखनऊ, उत्तर प्रदेश ही नहीं सम्पूर्ण भारत के प्रत्येक राज्य मे देश के सभी बिजली उपभोक्ताओं की ओर से प्रीपेड मीटर प्रणाली में हो रही व्यापक धांधली के प्रति अपना गहरा विरोध प्रकट करते हैं।

जब से उत्तर प्रदेश में विशेष रूप से वर्टिकल कार्य प्रणाली लागू हुआ है, तब से बिजली विभाग के सभी अधिकारी उपभोक्ताओं को दौढ़ाने का कार्य करते हुए अवैध रूप से धन उगाही का कार्य करते हैं इसके अलावा किसी भी अधिकारी का फोन उठाना बंद हो गया है, चाहे वे M.D. साहब हो,मुख्य अभियंता हों या जूनियर इंजीनियर। इससे जनता की परेशानी बढ़ रही है और उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है।

संगठन ऊर्जा मन्त्री से ये मांग करते हैं कि प्रीपेड मीटर को तत्काल प्रभाव से हटाते हुए पोस्टपेड मीटर प्रणाली को बहाल किया जाए। अगर हमारी मांग नहीं मानी गई, तो सामाजिक उद्योग व्यापार मंडल सड़कों पर उतरकर सैकड़ों की संख्या में आंदोलन करेंगे। माध्यम वर्ग और निम्न वर्ग के उद्योगपतियों के लिए कामर्शियल OTS लागू किया जाए….

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments