Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)उत्तर प्रदेश में सीएम योगी का जल्द होगा जिलों का स्थलीय निरीक्षण,...

उत्तर प्रदेश में सीएम योगी का जल्द होगा जिलों का स्थलीय निरीक्षण, प्रशासनिक अमले में बढ़ी सक्रियता

रिपोर्ट – गजेंद्र कुमार गुप्ता
जिला ब्यूरो चीफ़, महराजगंज
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द ही प्रदेश के विभिन्न जिलों का स्थलीय निरीक्षण कर सकते हैं। इसको लेकर शासन स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं और प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री निरीक्षण के दौरान शासकीय कार्यालयों से लेकर विभिन्न विकास कार्यों, स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग की व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे। साथ ही जिलों में संचालित योजनाओं की प्रगति और जमीनी हकीकत का भी आकलन किया जाएगा।
सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री के संभावित निरीक्षण कार्यक्रम में मंडलायुक्त कार्यालय, एडीजी कार्यालय, कलेक्ट्रेट, पुलिस कार्यालय, पुलिस लाइन, जेल, तहसील, विकास खंड और थाना जैसे महत्वपूर्ण संस्थानों का दौरा शामिल हो सकता है।
निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक भी करेंगे, जिसमें जिले की प्रशासनिक स्थिति, विकास कार्यों की प्रगति और जनसमस्याओं पर चर्चा होने की संभावना है।
बताया जा रहा है कि मुख्य सचिव ने सभी मंडलायुक्तों, एडीजी ज़ोन, पुलिस आयुक्तों, आईजी/डीआईजी रेंज, सभी जिलाधिकारियों और पुलिस कप्तानों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं, ताकि निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त और अद्यतन मिलें।
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित निरीक्षण को लेकर प्रशासनिक अमले में हलचल तेज हो गई है और संबंधित विभाग अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments