Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती के परसा लाल शाही गांव में बनी पक्की सड़क:बरसात में राहगीरों...

बस्ती के परसा लाल शाही गांव में बनी पक्की सड़क:बरसात में राहगीरों को आवागमन में मिलेगी सुविधा

#बस्ती_न्यूज

बस्ती साउघाट के ग्राम पंचायत परसा लाल शाही गांव के चौधरी पूरवा में एक नई पक्की सड़क का निर्माण किया गया है। इस सड़क के बनने से स्थानीय निवासियों और राहगीरों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। पहले यह सड़क बेहद खराब स्थिति में थी। कच्ची और गड्ढों से भरी होने के कारण दिन हो या रात, खासकर बरसात के मौसम में, लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। स्थानीय निवासी मनोज कुमार, विनय कुमार, अजय कुमार और लाला मेवालाल ने बताया कि इस पक्की सड़क के निर्माण से अब राहगीरों को दिन-रात और बरसात के मौसम में भी सुगमता से यात्रा करने में मदद मिलेगी। इससे क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments