Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मूंड़ेरवा CHC में लाखों की मशीन बेकार:रीजेंट न होने से मरीजों की...

मूंड़ेरवा CHC में लाखों की मशीन बेकार:रीजेंट न होने से मरीजों की रक्त जांचें अटकीं, एक माह से इंतजार

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) मूंड़ेरवा में मरीजों की जांच के लिए लगाई गई लाखों रुपये की सलेक्ट्रा प्रोएम मशीन पिछले एक महीने से रीजेंट (केमिकल) के अभाव में धूल फांक रही है। इससे मरीजों को महंगी दरों पर बाहर जांच करवानी पड़ रही है, जबकि सरकार का उद्देश्य बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। यह सलेक्ट्रा प्रोएम मशीन मार्च के अंतिम सप्ताह में CHC मूंड़ेरवा में स्थापित की गई थी। लैब टेक्नीशियन के अनुसार, यह मशीन एक साथ 50 मरीजों के 32 पैरामीटर की जांच कर सकती है। इसमें ग्लूकोज, केएफटी, लिपिड प्रोफाइल, एलएफटी, यूरिक एसिड, लाइपेज, सीआरपी, कैल्शियम, एमआईलेज, एचसीएल सहित कई महत्वपूर्ण जांचें मात्र एक रुपये की पर्ची पर की जा सकती हैं। रीजेंट की अनुपलब्धता के कारण यह आधुनिक मशीन निष्क्रिय पड़ी है। इसका सीधा असर मरीजों की जेब पर पड़ रहा है, क्योंकि उन्हें आवश्यक जांचों के लिए निजी लैब में अधिक शुल्क चुकाना पड़ रहा है। CHC में एक्सरे सहित अन्य जांच उपकरण मौजूद हैं, लेकिन आवश्यक सामग्री न मिलने से उनका उपयोग नहीं हो पा रहा है। इस संबंध में जब एडिशनल सीएमओ अशोक चौधरी से बात की गई तो उन्होंने पहले जानकारी लेने की बात कही। बाद में उन्होंने बताया कि यह कार्य डिप्टी सीएमओ आरसीएच देखते हैं और उन्होंने बी.के. शुक्ल का नंबर उपलब्ध कराया। दिए गए नंबर पर डिप्टी सीएमओ आरसीएच बी.के. शुक्ल से संपर्क करने पर उन्होंने कहा कि ऐसा हो नहीं सकता कि रीजेंट न भेजा गया हो। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह इसकी जानकारी लेंगे और यदि रीजेंट उपलब्ध नहीं हुआ है तो उसे तत्काल भिजवाया जाएगा।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments