नौतनवा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में सोमवार सुबह हुए निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति उजागर हुई। निरीक्षण में अस्पताल की पेयजल व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई मिली, जबकि परिसर में जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा था। सुबह लगभग नौ बजे अस्पताल का मुख्य गेट खुला होने के बावजूद कई आवश्यक व्यवस्थाएं ध्वस्त पाई गईं। भीषण गर्मी के कारण मरीजों और उनके तीमारदारों को पानी के लिए भटकना पड़ा, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। अस्पताल परिसर में पेयजल व्यवस्था पूरी तरह ठप पाई गई। केंद्र में लगे दो नल खराब थे, जिनमें से एक भवन के अंदर और दूसरा बाहर स्थित है। मरीजों व तीमारदारों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए स्थापित आरओ मशीन भी खराब मिली। निरीक्षण के दौरान अधीक्षक डॉ. अमित राव गौतम, वार्ड आया रंभा देवी, एक्सरे डीआरए सुधीर सिंह, फार्मासिस्ट राजेश वर्मा और एलटी दीपराज उपस्थित पाए गए। वहीं, एसटीएलएस संदीप पांडेय, डेंटल हाइजेनिस्ट पूनम सिंह, डॉ. मंजुला शुक्ला और एलटी सिराज अनुपस्थित मिले। इसके अतिरिक्त, आयुर्वेदिक कक्ष के गेट पर ताला लगा होने के कारण मरीजों को बिना इलाज के लौटना पड़ा।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
नौतनवा सीएचसी में पेयजल व्यवस्था ठप:निरीक्षण में दो नल और आरओ मशीन खराब मिले, गंदगी का अंबार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












