#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर मंगलवार भोर में दो ट्रकों की जोरदार टक्कर हो गई। छावनी थाना क्षेत्र के पचवश गांव के सामने हुई इस दुर्घटना में एक आलू लदी ट्रक और उसे टक्कर मारने वाली दूसरी ट्रक दोनों क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, कन्नौज से आलू लादकर गोरखपुर की ओर जा रही एक ट्रक राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर पचवश गांव के पास पंचर हो गई थी। चालक ने ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर दिया था। कुछ देर बाद अयोध्या की तरफ से आ रही एक अन्य ट्रक ने पीछे से खड़ी आलू लदी ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि आलू लदी ट्रक के परखच्चे उड़ गए और उस पर लदे आलू सड़क व जमीन पर बिखर गए। इस हादसे में आलू व्यापारी को भारी नुकसान हुआ है। दोनों ट्रकों को भी काफी क्षति पहुंची है। सूचना मिलने पर छावनी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। खबर लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में नेशनल हाईवे पर ट्रकों की टक्कर:दोनों क्षतिग्रस्त, कोई जनहानि नहीं
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












