सिद्धार्थनगर के शिवनगर डिडई थाना क्षेत्र के करमा बाजार से शनिवार को एक सब्जी विक्रेता की मोटरसाइकिल चोरी हो गई। पीड़ित ने शिवनगर डिडई थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खेसरहा थाना क्षेत्र के ग्राम पूरनजोत निवासी रामजीत पुत्र रामदास शनिवार को करमा बाजार में सब्जी बेचने आए थे। उन्होंने अपनी हीरो स्प्लेंडर प्लस (UP 55 AL 4692) मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़ी की थी। शाम को जब वे घर लौटने लगे, तो उन्हें अपनी बाइक गायब मिली। मोटरसाइकिल न मिलने पर रामजीत ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और करमा चौराहे व आसपास के क्षेत्रों में काफी देर तक तलाश की। कोई सुराग न मिलने पर उन्होंने शिवनगर डिडई थाने में लिखित तहरीर दी और पुलिस से बाइक बरामद करने की अपील की। इस संबंध में पुलिस अधिकारी बृजेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास के संभावित स्थानों की जांच कर रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
करमा बाजार से सब्जी विक्रेता की बाइक चोरी:पुलिस ने केस दर्ज कर जांच में जुटी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












