HomeHealth & Fitnessदवा लेने जा रही महिला की ट्रक से कुचलकर मौत, आक्रोशित ग्रामीणों...

दवा लेने जा रही महिला की ट्रक से कुचलकर मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम

मीरजापुर। अहरौरा थाना क्षेत्र के अहरौरा-चकिया मार्ग पर खाजगीपुर गांव के पास बुधवार देर शाम दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया।

दादो गांव निवासी 55 वर्षीय प्रभावती देवी पत्नी शंकर यादव अपने पुत्र गुलाब यादव के साथ बाइक से अहरौरा दवा लेने जा रही थीं। इसी दौरान पैगंबरपुर-खाजगीपुर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठी प्रभावती देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका पुत्र हल्का घायल हो गया।

घटना के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने मृतका के गांव की होने की जानकारी मिलते ही शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और उच्च अधिकारियों को बुलाने की मांग करने लगे।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर किसी तरह जाम समाप्त कराया। थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्र ने बताया कि ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments