HomeHealth & Fitnessयूपी कॉपरेटिव यूनियन लिमिटेड में 11 डायरेक्टर निर्विरोध निर्वाचित को प्रमाण पत्र...

यूपी कॉपरेटिव यूनियन लिमिटेड में 11 डायरेक्टर निर्विरोध निर्वाचित को प्रमाण पत्र सौंपे

गोसाईगंज लखनऊयू.पी. कॉपरेटिव यूनियन लिमिटेड (पीसीयू) में मंगलवार को शुरू हुई चुनाव प्रक्रिया में संस्था के डायरेक्टर पद के लिए 11 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। निर्विरोध चुने गए डायरेक्टरों में भाजपा लखनऊ के पूर्व जिलाध्यक्ष और भाजपा किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश के मंत्री राम निवास यादव का नाम प्रमुख है। उनके निर्विरोध निर्वाचन को सहकारिता क्षेत्र में भाजपा की मजबूत पकड़ के रूप में देखा जा रहा है।

पीसीयू प्रशासन के अनुसार सभी नवनिर्वाचित 11 डायरेक्टरों को 27 अप्रैल 2026 को विधिवत प्रमाण पत्र सौंपे जाएंगे। इसके बाद नई बोर्ड की पहली बैठक की तारीख भी तय की जाएगी। पीसीयू प्रदेश में सहकारी आंदोलन की अहम कड़ी है। निर्विरोध चुनाव से संस्था में आम सहमति का माहौल बना है।उम्मीद है कि नई टीम किसानों और सहकारी समितियों से जुड़े मुद्दों पर तेजी से काम करेगी।राम निवास यादव किसान मोर्चा में सक्रिय हैं ऐसे में उनके अनुभव का लाभ भी पीसीयू को मिलेगा।

 
नव-निर्वाचित सभी डायरेक्टरों को हाफेड चेयरमैन नवलेस प्रताप सिंह भाजपा लखनऊ के जिला अध्यक्ष विजय मौर्य पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह मनीष साहनी जिला उपाध्यक्ष अरविंद यादव भाजपा अनुसूचित मोर्चा अवध क्षेत्र के उपाध्यक्ष वीरेंद्र रावत भाजपा लखनऊ के जिला सह मीडिया प्रभारी संतोष शर्मा बीकेटी के पूर्व सभाषद व वरिष्ठ अधिवक्ता सर्वेश यादव राष्ट्रीय अन्नदाता यूनियन लखनऊ के अध्यक्ष लवकुश यादव अनिल जायसवाल प्रह्लाद मुनीम सहित कई राजनीतिक व सामाजिक संगठनों ने बधाई दी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments