Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती के अमोढा में अधूरे और टूटे नाले:बरसाती पानी से दुर्गंध और...

बस्ती के अमोढा में अधूरे और टूटे नाले:बरसाती पानी से दुर्गंध और जलभराव की समस्या

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के अमोढा कस्बे में अधूरे और टूटे नालों के कारण स्थानीय निवासियों और दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में इन नालों से निकलने वाला पानी सड़कों पर जमा हो जाता है, जिससे दुर्गंध और जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। क्षेत्र के राम जानकी मार्ग पर कोटही माता मंदिर के पास चतुर्भुज मंदिर जाने वाले रास्ते पर कई वर्षों से एक नाला अधूरा पड़ा है। यह अधूरा नाला बरसात के दिनों में आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। इसी तरह, अमोढा कस्बे में सघन सहकारी समिति के सामने एक टूटा हुआ नाला है, जिससे किसानों को गोदाम तक पहुंचने और खाद परिवहन में दिक्कतें आ रही हैं। सघन सहकारी समिति के सचिव अवधेश सिंह ने बताया कि यह समस्या 2021 से बनी हुई है, जब सड़क निर्माण के साथ नाली का काम चल रहा था। उन्होंने यह भी बताया कि क्षतिग्रस्त नाला दुर्घटना का कारण भी बन सकता है। कस्बे में कई अन्य स्थानों पर भी नालियां टूटी या अधूरी पड़ी हैं। नाला निर्माण का काम करने वाले ठेकेदार कई वर्षों पहले इसे अधूरा छोड़कर चले गए थे। बरसात होने पर नालियों का पानी सड़कों पर जमा हो जाता है, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को आवागमन में कठिनाई होती है। स्थानीय निवासी जमील अहमद, राम कुबेर चौहान, कुलदीप सोनी, बुद्धू लाल और सिराज अहमद सहित कई लोगों ने बताया कि अधूरे नालों से बरसाती पानी निकलने के बाद कई दिनों तक दुर्गंध और जलभराव की समस्या बनी रहती है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments