Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नर्सिंग अधिकारियों का शासन को 15 दिन का अल्टीमेटम:बस्ती में मांगें पूरी...

नर्सिंग अधिकारियों का शासन को 15 दिन का अल्टीमेटम:बस्ती में मांगें पूरी न होने पर 14 स्वशासी मेडिकल कॉलेजों में राज्यव्यापी कार्य बहिष्कार

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय नर्सिंग अधिकारी एवं कर्मचारी महासंघ ने शासन को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है। महासंघ ने चेतावनी दी है कि यदि लंबित मांगों पर शासनादेश जारी नहीं होता है, तो प्रदेश के 14 स्वशासी मेडिकल कॉलेजों के नर्सिंग अधिकारी अनिश्चितकालीन राज्यव्यापी कार्य बहिष्कार करेंगे। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष शुभम त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि स्वशासी मेडिकल कॉलेजों के नर्सिंग अधिकारियों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उनकी प्रमुख मांगों में वर्दी एवं धुलाई भत्ता, eHRMS पर ‘नर्सिंग अधिकारी’ पदनाम लागू करना और कैशलेस चिकित्सा सुविधा शामिल हैं। ये मांगें लंबे समय से लंबित हैं। महासंघ ने यह भी बताया कि इन मांगों के संबंध में वित्त नियंत्रक, बस्ती मेडिकल कॉलेज भी शासन को पत्र भेज चुके हैं। हालांकि, अब तक इन पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। प्रदेश महामंत्री अशोक मीणा ने स्पष्ट किया कि यदि समय रहते मांगें पूरी नहीं की गईं, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन की होगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments