- परिवहन विभाग से सेवानिवृत्त उनके पति पुष्प सेन सत्यार्थी भी हुए शामिल
लखनऊ। 2019 के लोकसभा चुनाव में मिश्रिख लोकसभा सीट से तथा उससे पहले 2017 उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में बालामऊ विधानसभा से बीएसपी प्रत्याशी रहीं डॉ. नीलू सत्यार्थी ने अब लखनऊ स्थित मुख्यालय पर अपने तमाम प्रतिनिधियों के साथ समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनके साथ सैकड़ों पदाधिकारियों व कार्यकतार्ओं को सदस्यता दिलाई। उनके साथ उनके पति पुष्प सेन सत्यार्थी जोकि परिवहन विभाग में अपर आयुक्त के पद से पिछले वर्ष सेवानिवृत्त हुए थे ने भी एसपी की सदस्यता ग्रहण की।
डॉ नीलू के साथ में बीएसपी से खुर्जा विधानसभा से चुनाव लड़ चुके अर्जुन सिंह ने भी एसपी की सदस्यता ग्रहण की। डॉ नीलू एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता हैं जोकि समय-समय पर अपनी पूरी टीम के साथ सामाजिक कामकाज व उससे जुड़ी गतिविधियों में अहम भूमिका व योगदान देती रहती हंै।
गौर हो कि उपरोक्त दोनों चुनावों में वह रनर अप रही हैं तथा बहुत कम वोटों से ही उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा था। राजनीतिक जानकारों का मानना कि सपा में उनके आने से दल का जो मौजूदा सिद्धांत चल रहा यानी पीडीए की मजबूती बढ़ेगी और बहुजन मूवमेंट को समाजवादी धारा से जुड़कर एक विशाल राजनीतिक समूह शक्ति बनेगी।












