रामनगर सेमरा नवाबगंज क्षेत्र के युवा साहित्यकार कामरान दस्तगीरबेग ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ‘कौशलम् युवाप्रज्ञाशोध निबंध प्रतियोगिता’ में उत्कृष्ट सफलता हासिल की है। उन्होंने अपनी उपलब्धि से क्षेत्र का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता में देशभर के विद्यार्थियों ने भाग लिया था, जिसका विषय ‘आदर्श व समर्थ भारत के मापदंड क्या हों’ रखा गया था। स्कूली छात्र श्रेणी में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कामरान दस्तगीरबेग को नकद पुरस्कार राशि, एक आकर्षक ट्रॉफी और प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर उनके परिवार, विद्यालय और क्षेत्र के लोगों में हर्ष का माहौल है। प्रतियोगिता के आयोजकों ने बताया कि इसमें तैयार किए गए सर्वोत्तम मापदंडों का संकलन विचार के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय, नई दिल्ली भेजा जाएगा।इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन कौशलम् न्यास, पुणे द्वारा किया गया था। इसके प्रायोजकों में भांडारकर ओरिएंटल रिसर्च इंस्टीट्यूट, सावरकर स्मारक, कॉसमॉस फाउंडेशन और नागरी लिपि परिषद जैसे प्रतिष्ठित संस्थान शामिल थे।हिंदुस्तान पोस्ट और आज का प्रहरी ने मीडिया पार्टनर के रूप में प्रतियोगिता को सहयोग प्रदान किया। क्षेत्र के शिक्षकों, साहित्यकारों और शुभचिंतकों ने कामरान की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
कामरान दस्तगीरबेग को राष्ट्रीय निबंध प्रतियोगिता में पुरस्कार:कौशलम् युवाप्रज्ञाशोध में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












