Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)दैनिक भास्कर की प्रचार वैन रवाना:ग्राम प्रधान ने दिखाई हरी झंडी; पंचायतों...

दैनिक भास्कर की प्रचार वैन रवाना:ग्राम प्रधान ने दिखाई हरी झंडी; पंचायतों में प्रधान रेटिंग अभियान के बारे में बताएंगे


दैनिक भास्कर उप्र में प्रधान रेटिंग अभियान शुरू करने वाला है। इसके लिए लोगों को जागरूक के अभियान का शुभारंभ मंगलवार से किया गया। सिद्धार्थनगर जनपद के खेसरहा ब्लॉक में ग्राम पंचायत बेलवालगुनही के प्रधान तुफैल अहमद ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार वैन को रवाना किया। प्रचार वैन रवाना करने के दौरान चंद्रदेव मिश्रा, हरिशंकर मिश्रा सहित बड़ी संख्या लोग मौजूद थे। यह प्रचार वैन जिले की पंचायतों में जाकर लोगों को प्रधानों की रेटिंग के बारे में जागरूक करेगी। प्रधानों की रेटिंग में जनता सीधे ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का मूल्यांकन कर सकेगी। प्रचार वैन के साथ चल रहे लोग रेटिंग से जुड़े पत्रक बांटकर ग्रामीणों को जागरूक कर रहे हैं। जिन गांवों से प्रचार वैन गुजरेगी उनमें पोस्टर भी लगाए जाएंगे। पांच बिंदुओं पर बता सकेंगे पसंद प्रधानों के मूल्यांकन में लोग पांच प्रमुख बिंदुओं पर अपनी पसंद बता सकेंगे। इनमें घरों तक नियमित पेयजल की उपलब्धता, गांव में सड़क–लाइट की व्यवस्था, रोजगार और घरों में शौचालयों का निर्माण शामिल हैं। ग्रामीण इन बिंदुओं के आधार पर दैनिक भास्कर एप पर अपने प्रधानों को अंक दे सकेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments