Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)निचलौल में जंगल किनारे सागौन बागीचे में तेंदुआ मृत मिली:लगभग पांच माह...

निचलौल में जंगल किनारे सागौन बागीचे में तेंदुआ मृत मिली:लगभग पांच माह की मादा तेंदुआ का शव मिलने से वन विभाग में जांच


सोहगीबरवा वन्यजीव अभयारण्य के निचलौल वन रेंज अंतर्गत दक्षिणी बीट के जंगल से सटे सागौन के बागीचे में शुक्रवार को लगभग पांच माह की एक मादा तेंदुआ मृत अवस्था में मिली। इस घटना से वन विभाग और आसपास के ग्रामीणों में चिंता फैल गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, सुबह स्थानीय लोगों ने बागीचे में तेंदुए का शव पड़ा देखा। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान बागीचे में जमीन और पेड़ों पर संघर्ष के निशान मिले हैं, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि तेंदुए की मौत आपसी संघर्ष में हुई है। हालांकि, वन विभाग ने अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है। निचलौल वन क्षेत्राधिकारी सुनील राव ने बताया कि घटनास्थल पर संघर्ष के स्पष्ट निशान मिले हैं। प्रथम दृष्टया मामला तेंदुओं के बीच आपसी संघर्ष का प्रतीत हो रहा है, लेकिन मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। उन्होंने यह भी बताया कि वन विभाग की टीम पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, मृत मादा तेंदुए की उम्र लगभग पांच महीने बताई जा रही है। शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों में वन्यजीवों की बढ़ती गतिविधियों को लेकर दहशत का माहौल भी देखा गया। वन विभाग ने तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। महराजगंज में वन विभाग और वाइल्ड लाइफ टीम की मौजूदगी में डॉक्टरों का दल तेंदुए का पोस्टमार्टम करेगा।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments