महराजगंज के निचलौल विकासखंड की ग्राम सभा कटहरी खुर्द में नालियों की सफाई के बाद कचरा दुकानों और घरों के सामने छोड़ दिया गया है। इससे उठ रही दुर्गंध के कारण दुकानदार और ग्रामीण खासे परेशान हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सफाईकर्मी नालियों की सफाई करने के बाद कीचड़ और कूड़ा-करकट 10 से 15 दिनों तक दरवाजों के सामने ही छोड़ देते हैं। इससे आवागमन और दैनिक जीवन में काफी दिक्कतें आ रही हैं। प्रमोद चौधरी, धीरज मद्धेशिया, पप्पू यादव, चंदन सिंह, जितेंद्र शर्मा, राधेश्याम, मोहन, दिलीप वर्मा और विवेक गुप्ता सहित कई ग्रामीणों और दुकानदारों ने आरोप लगाया कि सफाईकर्मी गांव के ही एक मंदबुद्धि व्यक्ति से सफाई का काम करवाता है। इस संबंध में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतोष पासवान ने कहा कि वह सफाईकर्मी से बात करके कचरा हटवाने की व्यवस्था करेंगे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
कटहरी खुर्द में नालियों का कचरा दुकानों के सामने:बदबू से दुकानदार और ग्रामीण परेशान; सफाई व्यवस्था पर सवाल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












