HomeHealth & Fitnessरितेश देशमुख की ऐतिहासिक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 'राजा शिवाजी' की कमाई...

रितेश देशमुख की ऐतिहासिक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ‘राजा शिवाजी’ की कमाई जारी

मुंबई। रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की ऐतिहासिक फिल्म ‘राजा शिवाजी’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। 01 मई को रिलीज हुई इस फिल्म ने 14 दिन पूरे कर लिए हैं और मराठी सिनेमा में नया इतिहास रच दिया है। फिल्म ने अब तक अनुमानित 90.10 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है, जिसके साथ यह मराठी सिनेमा की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है, खासकर महाराष्ट्र में इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने रिलीज के 14वें दिन 1.90 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसमें हिंदी संस्करण से 50 लाख रुपये और मराठी संस्करण से 1.40 करोड़ रुपये की कमाई शामिल है। इसी के साथ फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 76.95 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। ऐतिहासिक कहानी, भव्य प्रस्तुति और दमदार स्टारकास्ट के चलते फिल्म लगातार सिनेमाघरों में मजबूत पकड़ बनाए हुए है।

‘राजा शिवाजी’ ने कमाई के मामले में कई बड़ी मराठी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। इनमें ‘वेद’, ‘बैपन भारी देवा’, ‘नटसम्राट’, ‘लाई भारी’, ‘पवनखिंड’ और ‘ठाकरे’ जैसी फिल्में शामिल हैं। अब फिल्म का अगला लक्ष्य मराठी सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर ‘सैराट’ का रिकॉर्ड तोड़ना है, जिसने दुनियाभर में करीब 110 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म में रितेश देशमुख के साथ जेनेलिया डिसूजा, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन और विद्या बालन भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments