Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)शोहरतगढ़ में छात्रों को पुरस्कार व प्रगति पत्र वितरित:विधायक विनय वर्मा ने...

शोहरतगढ़ में छात्रों को पुरस्कार व प्रगति पत्र वितरित:विधायक विनय वर्मा ने शिक्षा को बेहतर जीवन का माध्यम बताया


शोहरतगढ़ के उदयराज कंदवा स्थित ठा. वेणी माधव सिंह सरस्वती विद्या मंदिर हाईस्कूल में शुक्रवार 11 बजे पुरस्कार व प्रगति पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनय वर्मा मुख्य अतिथि रहे, जिन्होंने छात्र-छात्राओं को पुरस्कार व सम्मान प्रदान किए। इस अवसर पर विधायक वर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि घर-परिवार के साथ-साथ विद्यालय शिक्षा और संस्कार ग्रहण करने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने जोर दिया कि बेहतर शिक्षण संस्थान बच्चों के भविष्य को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विधायक ने शिक्षा को एक ऐसी दौलत बताया जिसके माध्यम से जीवन को बेहतर ढंग से संवारा जा सकता है। उन्होंने छात्रों को अनुशासित रहकर ईमानदारी से परिश्रम करने और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने, विद्यालय व परिजनों का नाम रोशन करने और माता-पिता व गुरुओं का सम्मान करने की प्रेरणा भी दी। विधायक वर्मा ने यह भी कहा कि छात्र-छात्राओं की पढ़ाई-लिखाई में आने वाली किसी भी प्रकार की कठिनाई में वे मदद के लिए हमेशा तैयार हैं। उन्होंने स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रगति पत्र वितरित कर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक प्रो. अरविंद कुमार सिंह, प्रधानाचार्य हरिश्चन्द्र द्विवेदी, रत्नेश सोनी, सतीश कुमार, रामदास मौर्य, हरीराम निषाद सहित कई छात्र-छात्राएं और स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments