Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)NCC छात्रों ने भारत-नेपाल सीमा का भ्रमण किया:SSB बरगदवा ने सीमा सुरक्षा...

NCC छात्रों ने भारत-नेपाल सीमा का भ्रमण किया:SSB बरगदवा ने सीमा सुरक्षा का महत्व समझाया


सशस्त्र सीमा बल (SSB) बरगदवा ने मुंदर प्रसाद इंटर कॉलेज के NCC छात्र-छात्राओं के लिए “सीमा दर्शन कार्यक्रम” का आयोजन किया। यह कार्यक्रम शुक्रवार सुबह 10 बजे से 11 बजे तक बरगदवा थाना क्षेत्र में आयोजित हुआ। इसमें विद्यार्थियों को भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा और सीमा चौकी का भ्रमण कराया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य NCC कैडेट्स को देश की सुरक्षा व्यवस्था, सीमा पर तैनात जवानों के कर्तव्यों, उनके त्याग और समर्पण से परिचित कराना था। भ्रमण के दौरान निरीक्षक/सामान्य विशाल कुमार (समवाय प्रभारी) ने विद्यार्थियों को सीमा सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने देशभक्ति, अनुशासन और सुरक्षा के प्रति जागरूकता विकसित करने पर जोर दिया। NCC छात्र-छात्राओं ने सशस्त्र सीमा बल (SSB) के परिसर में उपयोग होने वाले विभिन्न उपकरणों, जवानों की दैनिक दिनचर्या और सुरक्षा व्यवस्था को करीब से देखा और समझा। उन्हें अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र का भ्रमण कराकर वहां की वास्तविक परिस्थितियों से भी अवगत कराया गया। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के शिक्षकों और NCC विद्यार्थियों ने SSB के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने इसे ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक और उपयोगी बताया। इस अवसर पर ‘ई’ समवाय बरगदवा से निरीक्षक/सामान्य विशाल कुमार (समवाय प्रभारी), सहायक उप निरीक्षक/सामान्य दलीप सिंह, मुख्य आरक्षी/सामान्य शहजाद खान सहित 06 अन्य कर्मी उपस्थित थे। मुंदर प्रसाद इंटर कॉलेज की ओर से श्री सतीश पासवान (NCC एसोसिएट ऑफिसर), श्री दिलीप कुमार (शिक्षक) और 20 NCC छात्र-छात्राएं कार्यक्रम में शामिल हुए।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments