HomeHealth & Fitnessभीषण गर्मी में मोबाइल टॉवर पर चढ़ी महिला, दो घंटे तक चला...

भीषण गर्मी में मोबाइल टॉवर पर चढ़ी महिला, दो घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा

पूर्वी चंपारण। जिले के पीपराकोठी थाना क्षेत्र में बुधवार को भीषण गर्मी के बीच एक महिला के मोबाइल टॉवर पर चढ़ जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

जानकारी के अनुसार, महिला अपने भैसुर की शराब कांड में गिरफ्तारी के विरोध में यह कदम उठाई थी, वहीं इस घटना के पीछे पारिवारिक विवाद को भी मुख्य वजह बताया जा रहा है।बताया जाता है कि सुबह किसी बात को लेकर महिला और उसके परिवार के बीच विवाद हुआ था।

इसके बाद वह थाने पहुंची और शिकायत की। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी।

इसी बीच महिला अचानक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई, जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया।सूचना मिलते ही एसडीपीओ जितेश पांडेय, थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह, बीडीओ मोहिनी कश्यप समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। महिला के परिजन भी वहां मौजूद रहे और उसे समझाने का प्रयास करते रहे।

पुलिस ने धैर्यपूर्वक संवाद कायम रखते हुए स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की।करीब दो घंटे तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद काफी समझाने-बुझाने पर महिला नीचे उतरने को तैयार हुई।

नीचे उतरते ही भीषण गर्मी, तनाव और थकान के कारण वह बेहोश होकर गिर पड़ी। इसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल, मोतिहारी भेज दिया, जहां उसका उपचार जारी है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, महिला द्वारा इस प्रकार का खतरनाक कदम उठाने के मामले में भी विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि भावनात्मक आवेश में उठाया गया कदम कितना जोखिम भरा हो सकता है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments