HomeHealth & Fitnessयूपी बोर्ड रिजल्ट  कौन सी है ऑफिशियल वेबसाइट? 

यूपी बोर्ड रिजल्ट  कौन सी है ऑफिशियल वेबसाइट? 

यूपी बोर्ड रिजल्ट:  उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी UPMSP, की ओर से यूपी बोर्ड क्लास 10 और 12 के परिणाम जारी करने की सटीक डेट और समय का ऐलान कर दिया गया है। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम कल यानी 23 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजे घोषित किया जाएगा। यूपी बोर्ड क्लास 10 और 12 के रिजल्ट को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित किया जाएगा। परिणाम की घोषणा के बाद स्टूडेंट्स अपने परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जाकर चेक व डाउनलोड कर सकेंगे। 

हालांकि, यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम को देखने के लिए स्टूडेंट्स को अपने क्रेडेंशियल (जैसे रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ) का यूज करना होगा। स्टूडेंट्स को यह सलाह दी जाती है कि वे अपने क्रेडेंशियल को तैयार रखें। स्टूडेंट्स नीचे बताए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो करके भी अपने नतीजे देख सकेंगे।

UP Board 10th 12th Result: कैसे कर सकेंगे चेक 
छात्रों को सबसे पहले यूपी बोर्ड(UPMSP) की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.inपर जाना होगा। 
इसके बाद यूपी बोर्ड क्लास 10 और 12 परिणाम वाले लिंक पर जाएं। 
इस पर क्लिक करते ही आपके सामने एक अलग विंडो खुलेगी। 
अब यहां मांगे गए विवरण को भरें और फिर सबमिट कर दें। 
इसके बाद परिणाम खुल जाएगा। 
अब इसे चेक करें और डाउनलोड कर लें। 
आखिर में एक प्रिंट ले लें। 
ऑफिशियल वेबसाइट्स 
upmsp.edu.in
upresults.nic.in
digilocker.gov.in
web.umang.gov.in
मार्कशीट डिटेल्स
मार्कशीट में छात्र का नाम, छात्र की जन्मतिथि, रोल नंबर, माता-पिता का नाम, जिला/स्कूल कोड, समूह कोड, विषयवार प्रैक्टिकल अंक, विषयवार थ्योरी अंक, कुल अंक, अधिकतम अंक, परिणाम/डिविजन, पासिंग स्टेटस जैसे विवरण शामिल होंगे।

बता दें कि यूपी बोर्ड के परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च तक कराई गई थी। नवीनतम अपडेट के लिए स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी नजर बनाए रखें। 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments