HomeHealth & Fitnessविदेशी फंडिंग और स्विस खातों का खुलासा, धर्मांतरण मामले में जांच तेज

विदेशी फंडिंग और स्विस खातों का खुलासा, धर्मांतरण मामले में जांच तेज

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में अवैध धर्मांतरण से जुड़े मामले में जांच एजेंसियों को विदेशी फंडिंग के अहम सुराग मिले हैं। जांच के दौरान नवीन रोहरा नाम के व्यक्ति का कनेक्शन एक विदेशी शिपिंग कंपनी से सामने आया है, जिसके जरिए करोड़ों रुपये का लेनदेन किया गया।

बताया जा रहा है कि यह शिपिंग कंपनी सीरिया से जुड़ी है और इसे फर्जी तरीके से इस्तेमाल किया गया। इसी माध्यम से पैसे विदेशी बैंक खातों, खासकर स्विस बैंक खातों में भेजे गए। बाद में यही पैसा भारत लाकर जमीन खरीदने में लगाया गया।

जांच में यह भी सामने आया है कि नवीन रोहरा के पास तीन स्विस बैंक खातों की जानकारी मिली है। एजेंसियों को शक है कि इन खातों के जरिए बड़े स्तर पर पैसे का लेनदेन हुआ। उसकी कम शैक्षणिक योग्यता के बावजूद करोड़ों रुपये का लेनदेन होना जांच के दायरे में है।

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए नवीन की पत्नी की करीब 13 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त की हैं। जांच में यह भी सामने आया कि दुबई की एक कंपनी के जरिए 21 करोड़ रुपये भारत लाए गए, जिनका इस्तेमाल जमीन खरीदने में किया गया।

एजेंसियों को शक है कि इस पूरे मामले में विदेशी संगठनों की भूमिका हो सकती है, खासकर नेपाल सीमा के आसपास सक्रियता बढ़ाने के लिए। फिलहाल एसटीएफ और एटीएस इस मामले की जांच कर रही हैं और आगे और खुलासे होने की संभावना है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments