Homeदेश (National)'लश्कर और जैश को कंट्रोल करे पाकिस्तान', अमेरिकी सांसद ने दे डाली...

‘लश्कर और जैश को कंट्रोल करे पाकिस्तान’, अमेरिकी सांसद ने दे डाली नसीहत

ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव को शांत कराने के लिए पाकिस्तान मध्यस्थ बना हुआ है। पाकिस्तान में एक बातचीत भी शुरू होने वाली थी और अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वैंस भी इसके लिए आने वाले थे लेकिन यह वार्ता टल गई है। इस बीच भारत में हुए पहलगाम हमले की बरसी के मौके पर अमेरिकी सांसदों और नेताओं ने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को नसीहत दे डाली है। अमेरिका में भारतीय दूतावास की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में अमेरिकी सांसद ब्रैड शेरमन ने कहा है कि पाकिस्तानी सरकार को लश्कर-ए-तैयबा को कंट्रोल करना चाहिए।

इस कार्यक्रम में आए अमेरिकी सांसदों और अन्य नेताओं ने आतंकवाद के मुद्दे पर एकमत होकर राय रखी कि आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर लड़ाई लड़नी होगी। ईरान-अमेरिका के टकराव पर भी नेताओं ने अपनी राय रखते हुए कहा कि इसे जल्द से जल्द खत्म होना चाहिए।

यह भी पढ़ें: ‘ईरान नहीं चाहता होर्मुज बंद हो’, ट्रंप ने तगड़ी कमाई का हवाला दिया, अब भड़के

क्या बोले ब्रैड शेरमन?

अमेरिका में भारतीय दूतावास की ओर से वॉशिंगटन डीसी में आयोजित खास प्रदर्शनी ‘द ह्यूमन कॉस्ट ऑफ टेररिज्म’ में पहलगाम हमले का जिक्र करते हुए अमेरिकी सांसद ब्रैड शेरमन ने कहा, ‘उन आतंकियों ने लिंग और धर्म के आधार पर लोगों को अलग किया और मार डाला। यह निश्चित तौर पर मानवता की हत्या थी। जैसे कि अभी पूरी दुनिया का फोकस पाकिस्तान पर है कि वहां बातचीत हो पाएगी कि नहीं हो पाएगी। हम इसी मौके का फायदा उठाकर मांग करनी चाहिए कि पाकिस्तान की सरकार लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद पर नकेल कसे।

भारत और अमेरिका के संबंधों में ब्रैड शेरमन ने कहा, ‘हम नैचुरल पार्टनर हैं। एक दुनिया का सबसे पुराना लोकतंत्र है तो दूसरा सबसे बड़ा लोकतंत्र है। यह पार्टनशिप इकनॉमिक होनी चाहिए और हमें आतंकवाद से छुटकारा पाना होगा। हमें स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलना होगा। चाहे वह अमेरिका की तरफ से की गई नाकेबंदी हो या फिर ईरान की तरफ से। हमें उन आतंकी संगठनों से भी लड़ना होगा जिन्होंने 22 अप्रैल 2025 को आपके देश में लोगों को उनके धर्म के आधार पर मार डाला है। हमारी इंटेलिजेंस सर्विसेज को साथ आकर काम करना होगा और हमें मांग करनी होगी कि पाकिस्तान जैसे तमाम देश जो आतंकवाद को शरण देते हैं, वे इस पर नकेल कसें।’

यह भी पढ़ें: होर्मुज में भारत की तरफ आ रहे जहाज को ईरान ने रोक क्यों लिया? बता दी वजह

उन्होंने पहलगाम हमले में मारे गए नेवी के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल का भी जिक्र किया और कहा कि उन्हें उनकी शादी के सिर्फ 6 दिन बाद उनकी ही पत्नी के सामने मार डाला गया। मिशिगन की प्रतिनिधि लीजा मैकलेन ने इस मौके पर कहा कि आतंकवाद एक तरह की नफरत है और हम इसका समर्थन नहीं करते।


RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments