HomeHealth & Fitnessचौक में कबाड़ की दुकान में लगी आग, डेढ़ घंटे की मशक्कत...

चौक में कबाड़ की दुकान में लगी आग, डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद काबू

लखनऊ। चौक क्षेत्र में घंटाघर के पास बुधवार कोएक कबाड़ की दुकान में आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही चौक फायर स्टेशन से तीन दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं, जबकि हजरतगंज फायर स्टेशन से 22 हजार लीटर क्षमता का वाटर बाउजर भी मौके पर पहुंचा।

दमकल कर्मियों ने चारों ओर से आग को घेरकर बुझाने का काम शुरू किया। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। समय रहते कार्रवाई होने से पास में खड़ी प्राइवेट बसें, एक पिकअप वाहन, आसपास की दुकानें और पावर हाउस में रखे ट्रांसफार्मर को सुरक्षित बचा लिया गया।

बताया जा रहा है कि आग मिराज पुत्र वाली मोहम्मद निवासी डालीगंज बांस मंडी की कबाड़ दुकान में लगी थी। आग की चपेट में आकर दुकान में रखा कबाड़ का सामान और एक स्कूटी (UP32 NQ 6958) जलकर नष्ट हो गई।

इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है और जांच जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments