Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)निचलौल-ठूठीबारी मार्ग पर हादसा:युवक गंभीर घायल, अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद...

निचलौल-ठूठीबारी मार्ग पर हादसा:युवक गंभीर घायल, अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद अस्पताल में भर्ती


महराजगंज जनपद के निचलौल-ठूठीबारी मार्ग पर बुधवार सुबह करीब 10 बजे एक सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना ग्राम बोडवालिया के पास हुई, जहां एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। घायल युवक की पहचान ग्राम खैरहवा, थाना बरगदवा निवासी शैलेश यादव (22 वर्ष) पुत्र चिंकू यादव के रूप में हुई है। शैलेश निचलौल से अपने घर लौट रहे थे। बोडवालिया गांव के समीप पहुंचते ही एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई, जिससे शैलेश गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) निचलौल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है। थाना प्रभारी निचलौल मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि घटना की सूचना मिल गई है और तहरीर मिलने के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments