HomeHealth & Fitness चलती बस में धमाके के बाद लगी आग, दो जिंदा जले, घायलों...

 चलती बस में धमाके के बाद लगी आग, दो जिंदा जले, घायलों का उपचार जारी

हांसी। भिवानी हांसी रोड स्थित मिलकपुर गांव के सरकारी स्कूल के सामने सोमवार शाम सहकारी समिति की चलती बस में धमाके के बाद आग लग गई। इससे पूरी बस जलकर राख हो गई।

सूचना मिलने पर हांसी दमकल केंद्र की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंच बस में लगी आग पर काबू पाया। जब तक दमकल कर्मी बस में लगी आग पर काबू पाते तब तक पूरी बस जलकर राख हो चुकी थी। बस में लगी आग पर काबू पाए जाने के उपरांत दो शव बरामद हुए हैं लेकिन खबर लिखे जाने तक शवों की पहचान नहीं हो पाई थी।

सूचना मिलने पर बवानीखेड़ा थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु नागरिक अस्पताल पहुंचाया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार निजी परिवहन समिति के एक बस सोमवार शाम को भिवानी से हांसी की ओर आ रही थी।

जैसे ही बस मिलकपुर स्थित सीनियर सेकेंडरी स्कूल के समीप पहुंची तो अचानक से चलती बस में तेज धमाका हुआ और धमाके के बाद उसमें आग लग गई। बस में धमाके की आवाज सुनकर बस स्टेंड व आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंच बस सवार यात्रियों को बस से बाहर निकाल उपचार के लिए हांसी नागरिक अस्पताल पहुंचाया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस में चालक परिचालक व 20-25 यात्री सवार थे। बस में धमाके व आग लगने से सभी यात्रियों में कौतूहल मच गया और बस में सवार अधिकांश सवारियों को चोटें आई हैं। आसपास के लोगों सभी घायलों का बस से निकालकर निजी वाहनों से उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों द्वारा घायलों का उपचार किया जा रहा।

खबर लिखे जाने तक बस धमाका होने की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस बस में हुए धमाके व आग लगने की घटना की जांच में जुटी हुई है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments