Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)रुधौली में पृथ्वी दिवस पर प्रैक्सिस विद्यापीठ का भव्य आयोजन, छात्रों ने...

रुधौली में पृथ्वी दिवस पर प्रैक्सिस विद्यापीठ का भव्य आयोजन, छात्रों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश



रुधौली, बस्ती। पृथ्वी दिवस के अवसर पर प्रैक्सिस विद्यापीठ, रुधौली में विद्यार्थियों द्वारा भव्य, प्रेरणादायक और जन-जागरूकता से भरपूर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष पृथ्वी दिवस की थीम “Our Planet, Our Power” रही, जिसके अनुरूप छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के बचाव और सतत विकास का संदेश दिया।

कार्यक्रम में कक्षा 10 की छात्रा गरिमा पटेल ने ‘धरती माता’ का प्रभावशाली रूप धारण कर उपस्थित सभी लोगों को भावुक कर दिया। अपनी प्रस्तुति के माध्यम से उन्होंने पृथ्वी पर बढ़ते संकटों, प्रदूषण और प्राकृतिक असंतुलन के प्रति लोगों को जागरूक किया। वहीं रागिनी शर्मा, आदित्य चौधरी सहित अन्य विद्यार्थियों ने विभिन्न पात्रों के माध्यम से जल, जमीन, मृदा और वायु संरक्षण का सशक्त संदेश दिया।

इस अवसर पर कक्षा 8 की छात्राओं श्रद्धा गौतम, राशि त्रिपाठी तथा छात्र अमित कुमार यादव ने पृथ्वी दिवस पर अपने विचार व्यक्त करते हुए प्रेरक भाषण प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में छोटी कक्षाओं के विद्यार्थियों—प्रियंका शर्मा, आयुष सिंह लोधी, अनुकल्प, अंश चौधरी, दिशा चौधरी आदि ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। नन्हे हाथों से बनाई गई पेंटिंग्स और आकर्षक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।

विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रमों के तहत पेंटिंग, डिबेट, क्विज जैसी गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण सुरक्षा, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और हमारी सहभागिता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर बच्चों को जागरूक किया गया। विद्यार्थियों ने पृथ्वी संरक्षण के लिए संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के निदेशक श्री सुशांत कुमार पांडेय ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पृथ्वी की सुरक्षा तभी संभव है जब सभी लोग मिलकर प्रयास करें। उन्होंने प्राकृतिक संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग, सतत विकास को अपनाने तथा नवीकरणीय ऊर्जा के प्रयोग को बढ़ावा देने पर बल दिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री पंकज शर्मा एवं उप-प्रधानाचार्य श्री गिरिजेश कुमार साहू की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन श्री बंधु जी एवं श्री सुधीर जी ने कुशलतापूर्वक किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री अवधेश प्रजापति, कोमल मैम, पूनम मैम, सोनम मैम, निशा मैम, सूरज मिश्रा सर, अज़ीज़ सर, दिनेश वर्मा सर, एस.एन.जी. सर, श्रेयांश पांडेय सर, श्रेया मैम, स्वेता मैम एवं आंचल मैम का विशेष योगदान रहा। अंत में प्रधानाचार्य महोदय ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया।

इसी क्रम में प्रैक्सिस विद्यापीठ, रुधौली के छात्र-छात्राओं ने पृथ्वी दिवस के शुभ अवसर पर विशेष जन-जागरूकता अभियान भी चलाया। विद्यालय के प्रबंधक श्री सुशांत कुमार पाण्डेय, प्रधानाचार्य श्री पंकज शर्मा, उप-प्रधानाचार्य श्री गिरिजेश शाहू के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में तथा अवधेश प्रजापति के नेतृत्व में यह अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

विद्यार्थियों ने नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में जाकर आम जनमानस को स्वच्छता, वृक्षारोपण, जल संरक्षण तथा प्लास्टिक के कम उपयोग के प्रति जागरूक किया। छात्र-छात्राओं ने लोगों से अपील की कि वे अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें, अधिक से अधिक पेड़ लगाएं और पृथ्वी को सुरक्षित, स्वच्छ व हरा-भरा बनाने में योगदान दें। प्रेरणादायक नारों और संदेशों के माध्यम से बच्चों ने लोगों को पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझाई। स्थानीय नागरिकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए सहयोग का संकल्प लिया।

इस जन-जागरूकता अभियान में आलोक मिश्रा, उन्नति शुक्ला, अंशिका चौधरी-I, अंशिका चौधरी-II, अभय दीप, अंशिका उपाध्याय, आदर्श, मनीष, शिवांश यादव, दिव्यांश, रागिनी, कृष्णा सोनी, अमित, सृष्टि, गरिमा, अदिति, विशाल यादव, वेदांश, महिमा, खुशी, आशीष एवं अभिषेक सहित अनेक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

विद्यालय प्रशासन ने कहा कि पृथ्वी दिवस केवल एक दिन का आयोजन नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी निरंतर जिम्मेदारी का स्मरण है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व, पर्यावरण चेतना और प्रकृति संरक्षण की भावना को मजबूत करते हैं। प्रैक्सिस विद्यापीठ, रुधौली का यह प्रयास समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम साबित हुआ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments