#बस्ती_न्यूज

बस्ती जनपद के विकासखंड कुदरहा की ग्राम पंचायत बानपुर में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। इससे स्थानीय लोगों में भारी रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत में चार सफाईकर्मी होने के बावजूद भी सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। सफाईकर्मियों की लापरवाही के कारण बानपुर के लोगों को गंदगी का सामना करना पड़ रहा है। बानपुर निवासी किशन चौहान और संदीप जायसवाल ने बताया कि सफाईकर्मी अपनी ड्यूटी ठीक से नहीं कर रहे हैं। इसका खामियाजा पूरे गांव को भुगतना पड़ रहा है। इस संबंध में जब एडीओ पंचायत और ग्राम प्रधान रानू यादव से संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उनका फोन नहीं उठा।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बानपुर में गंदगी का अंबार:ग्रामीणों ने सफाई व्यवस्था पर जताई नाराजगी, अधिकारी नहीं दे रहे जवाब
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












