Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नेपाल में भारतीय तीर्थयात्रियों की जीप दुर्घटनाग्रस्त:महराजगंज में मासूम बच्ची समेत दो...

नेपाल में भारतीय तीर्थयात्रियों की जीप दुर्घटनाग्रस्त:महराजगंज में मासूम बच्ची समेत दो की मौत, 20 घायल


नेपाल के प्युठान जिले में स्वर्गद्वारी मंदिर जा रहे भारतीय तीर्थयात्रियों की एक जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। स्वर्गद्वारी नगरपालिका-4 स्थित टाकुरा में जीप सड़क से करीब 85 मीटर नीचे खाई में गिर गई। इस हादसे में एक 3 वर्षीय बच्ची और एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 अन्य घायल हो गए। जिला प्रहरी कार्यालय प्युठान के डीएसपी दिपेश बस्याल ने बताया कि लु 1 ज 3175 नंबर की माइक्रो जीप प्युठान के भिंगरी से स्वर्गद्वारी की ओर जा रही थी। टाकुरा के पास चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे जीप गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना के समय जीप में उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के तीर्थयात्री सवार थे। हादसे के तुरंत बाद 3 वर्षीय काब्या मौर्या की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में घायल 20 लोगों को तत्काल उपचार के लिए बुटवल स्थित लुम्बिनी सिटी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान 30 वर्षीय निर्मला मौर्या को मृत घोषित कर दिया गया। अस्पताल में भर्ती घायलों में से 7 लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जिनका आईसीयू में उपचार चल रहा है। घायल तीर्थयात्री मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले (थाना-भिटौली बाजार, लक्ष्मीपुर शिवाला) के रहने वाले हैं। घायलों में संजीता मौर्या, रामउदय मौर्या, लक्ष्मी मौर्या, दुर्गा मौर्या, मेसा मौर्या, पूजा मौर्या, आलोक मौर्या, शेवनाथ मौर्या, प्रीति मौर्या, शिवास मौर्या, कितिकी मौर्या, सेलहन्ता मौर्या, करन मौर्या, मीरा मौर्या, नरेश चौधरी, अंकित चौधरी, अरबिन्द राय, संध्या राय और आयूष मौर्या शामिल हैं। स्थानीय पुलिस और बचाव दल ने मौके पर पहुँचकर घायलों को खाई से बाहर निकाला। पुलिस की प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण तकनीकी खराबी या ढलान पर चालक का नियंत्रण खोना माना जा रहा है। सोनौली थाना अध्यक्ष सहित कई भारतीय अधिकारी और नौतनवा के उप जिलाधिकारी नवीन प्रसाद भी नेपाल के लिए रवाना हुए हैं।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments