HomeHealth & Fitnessकाकोरी में पेड़ से लटककर व्यक्ति ने दी जान, परिवार में मचा...

काकोरी में पेड़ से लटककर व्यक्ति ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम

लखनऊ। थाना काकोरी क्षेत्र के ग्राम बहरु में एक व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान रामबालक सैनी (44 वर्ष) पुत्र मुन्नू, निवासी मूलतः उन्नाव जनपद के रूप में हुई है, जो पिछले करीब 14 वर्षों से अपनी ससुराल ग्राम बहरु, काकोरी में रह रहा था।

परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया, जहां मृतक ने नीम के पेड़ से बिजली के केबल का फंदा बनाकर फांसी लगा ली थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के दो छोटे बच्चे (5 और 7 वर्ष) हैं।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments