Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महराजगंज में होमगार्ड भर्ती परीक्षा 25 से 27 अप्रैल तक:11 केंद्रों पर...

महराजगंज में होमगार्ड भर्ती परीक्षा 25 से 27 अप्रैल तक:11 केंद्रों पर 25,920 अभ्यर्थी 6 पालियों में देंगे परीक्षा


महराजगंज में यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा 25 से 27 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में जिले के 11 केंद्रों पर 6 पालियों में कुल 25,920 अभ्यर्थी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परीक्षा को नकलविहीन, सुरक्षित और सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। शासन के निर्देशों के अनुसार, परीक्षा के लिए कुल 11 केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक और सह-केंद्र व्यवस्थापक तैनात किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टैटिक मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की गई है। पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ जनपद की सुरक्षा इकाइयों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी केंद्रों पर स्वच्छ पेयजल सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ परीक्षा के सफल संचालन को लेकर ब्रीफिंग भी की जा चुकी है। शासन का उद्देश्य इस होमगार्ड भर्ती परीक्षा को पूरी तरह से नकलविहीन और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराना है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments