HomeHealth & Fitnessभगा खेड़ा गोशाला में बदहाल व्यवस्था, भूख और बीमारी से मर रहे...

भगा खेड़ा गोशाला में बदहाल व्यवस्था, भूख और बीमारी से मर रहे गोवंश

उन्नाव। सदर तहसील क्षेत्र की ख्वाजगीपुर ग्राम पंचायत के भगा खेड़ा गांव स्थित गोशाला की हालत बेहद दयनीय बनी हुई है। यहां गोवंश भूख और बीमारी से तड़प-तड़प कर दम तोड़ रहे हैं। गोशाला से सामने आई तस्वीरें और वीडियो मानवता को शर्मसार करने वाले हैं, जहां मृत पड़े गोवंशों को आवारा कुत्ते नोचते दिखाई दे रहे हैं।
बताया गया कि बृहस्पतिवार देर रात बजरंग दल कार्यकर्ता पिंटू गुप्ता, दीपक रावत, शिवम रावत,अपनी टीम के साथ गोशाला पहुंचे थे। वहां की स्थिति देखकर कार्यकर्ता भी स्तब्ध रह गए। गोशाला परिसर में कई गोवंश बीमार अवस्था में पड़े मिले, जबकि कुछ मृत गोवंशों के शव खुले में पड़े होने से दुर्गंध फैल रही थी।
ग्रामीणों और बजरंग दल कार्यकर्ताओं का आरोप है कि गोशाला में न तो पर्याप्त चारे की व्यवस्था है और न ही बीमार गोवंशों के उपचार के लिए कोई ठोस इंतजाम किया गया है। विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के चलते हालात लगातार बदतर होते जा रहे हैं।
बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से तत्काल गोशाला की व्यवस्था सुधारने, बीमार गोवंशों का इलाज कराने तथा लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
पूरे मामले को लेकर जब सीवीओ डॉक्टर विनोद कुमार से बात की है तो उन्होंने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में आया है मेरे द्वारा वहां के पशु चिकित्सक को निर्देश दिया गया है कि सचिव से मिलकर इसकी रिपोर्ट बनाकर भेजे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments