HomeHealth & Fitnessयूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी, मां ब्रह्मा देवी रमाशंकर इंटर कॉलेज की...

यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी, मां ब्रह्मा देवी रमाशंकर इंटर कॉलेज की छात्रा शालिनी गुप्ता ने बढ़ाया मान

 
?ui=2&ik=9cffe0fb02&attid=0.1&th=19dba372685eb068&view=fimg&fur=ip&rm=19dba372685eb068&sz=w1600-h1000&attbid=ANGjdJ9TSrQHzhVpYQOUAm1zNH5pZkaR24fYGqlsYSBbZvrRfOE6ZElKDNBH-Ge9YohWnA9aF-uODYVReLpmFrmjn3aEcZRYPd13UV82eE2PwrYh4XWbhrRs_eKfnCA&disp=emb&realattid=ii_19dba36fb82a17913931&zw

अम्बेडकर नगर।, 23 अप्रैल 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (यूपी बोर्ड) ने आज इंटरमीडिएट और हाईस्कूल परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए। इस मौके पर मां ब्रह्मा देवी रमाशंकर इंटर कॉलेज तमसा मार्ग अकबरपुर की छात्रा शालिनी गुप्ता ने बेहतरीन प्रदर्शन कर न केवल अपने कॉलेज का नाम रोशन किया, बल्कि पूरे क्षेत्र में मान बढ़ाया है।

शालिनी गुप्ता ने कड़ी मेहनत और लगन से हाई स्कूल की परीक्षा में 92% अंक प्राप्त किए।
वही अरशद को 91.3 प्रतिशत भावना चौरसिया को 91% अविनाश पांडे को 89.60 प्रतिशत शालिनी को 89. 50 प्रतिशत नैंसी पांडे को 89.10  प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं। 
इंटरमीडिएट में अंश यादव को 86.4% अर्पित कुमार को 85.8 प्रतिशत शशि प्रभा आनंद को 84.6% स्वाति तिवारी को 84.4 प्रतिशत और आयुष गुप्ता को 82 .6 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए।  इस सफल प्रदर्शन पर कॉलेज प्रबंधन, शिक्षकगण और परिवारजनों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी। कॉलेज के प्रधानाचार्य चंद्रदेव पाण्डेय ने बताया कि शालिनी हमेशा से अनुशासित और पढ़ाई में गंभीर रही है। उनकी सफलता पूरे विद्यालय के लिए गौरव की बात है।
यूपी बोर्ड के इस वर्ष के परिणाम में कई छात्र-छात्राओं ने अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन शालिनी गुप्ता जैसी होनहार छात्राओं की सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनी रहेगी।
शालिनी गुप्ता ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और ईश्वर की कृपा को दिया।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments