Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती के फरेदा सेगर में अज्ञात शव मिला:पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए...

बस्ती के फरेदा सेगर में अज्ञात शव मिला:पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा, पहचान के प्रयास जारी, गुमशुदगी रिपोर्टों से मिलान

#बस्ती_न्यूज

बस्ती कप्तानगंज थाना क्षेत्र के फरेदा सेगर ग्राम पंचायत में महराजगंज-भुडकुल गज मार्ग पर एक बाग में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। शव मिलने की सूचना पर स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। ग्रामीणों ने सुबह के समय बाग में एक व्यक्ति को अचेत अवस्था में देखा। पास जाने पर पता चला कि उसकी मृत्यु हो चुकी थी। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी। थाना अध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं और आसपास के थानों से भी गुमशुदगी की रिपोर्टों का मिलान किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments