Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)कप्तानगंज के छात्रों ने लहराया परचम:मां दुर्गा अभिलाषा इंटर कॉलेज का 99.6%...

कप्तानगंज के छात्रों ने लहराया परचम:मां दुर्गा अभिलाषा इंटर कॉलेज का 99.6% परिणाम

#बस्ती_न्यूज

कप्तानगंज में यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद क्षेत्र के विद्यालयों में उत्साह का माहौल है। मां दुर्गा अभिलाषा इंटर कॉलेज और पं. चतुर्भुज तिवारी विमला देवी इंटर कॉलेज सहित अन्य विद्यालयों के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। मां दुर्गा अभिलाषा इंटर कॉलेज का कुल परिणाम 99.6 प्रतिशत रहा। हाई स्कूल में शुभ चौबे ने 93.5%, खुशी जायसवाल ने 92.67%, प्रखर मिश्रा ने 91.16% और साक्षी यादव ने 91.6% अंक प्राप्त किए। अनुराग मिश्रा (88%), चांदनी यादव (87.16%), प्रियांशी शर्मा (86.5%), कीर्ति वर्मा (85.83%), पलक मिश्रा (85.3%), रीना यादव (84.83%), रागिनी चौरसिया और अनन्या श्रीवास्तव (80.66%) ने भी शानदार प्रदर्शन किया। इंटरमीडिएट में अनामिका राय ने 88.6% अंक हासिल कर जनपद में नौवां स्थान प्राप्त किया। अतुल कुमार, ज्योति यादव, नंदिनी गौतम, प्रियांशु, राकेश चौरसिया, आस्था, सोनू गौतम, शोभित वर्मा, नैंसी यादव, अंकित वर्मा, साहिबा और प्रियांशी मिश्रा भी सफल छात्रों में शामिल रहे। विद्यालय के संरक्षक एच.एस. पांडेय और प्रधानाचार्य कुंदन मणि त्रिपाठी ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने इस सफलता को सामूहिक परिश्रम का परिणाम बताया। इसी क्रम में पं. चतुर्भुज तिवारी विमला देवी इंटर कॉलेज और रिपब्लिक स्कूल, कप्तानगंज के छात्रों ने भी उल्लेखनीय सफलता हासिल की। विद्यालय के छात्र अनुराग वर्मा ने 600 में से 567 अंक (94.6%) प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होंने जनपद में छठा स्थान हासिल कर कप्तानगंज का मान बढ़ाया। इन विद्यालयों के अन्य मेधावियों में रोशनी (89%), सुधा (87.33%), अंकिता (86%) और युवराज यादव (85.66%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस सफलता पर विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने सभी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। परीक्षा परिणाम के बाद दोनों विद्यालयों में मिठाइयां बांटी गईं और छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को बधाई देकर अपनी खुशी साझा की।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments