बहराइच के दो शिक्षकों ने राज्य शिक्षा संस्थान प्रयागराज में तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त किया है। यह प्रशिक्षण ड्राप आउट बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के उद्देश्य से दिया गया है। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) पयागपुर के प्राचार्य और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने यह जानकारी दी। राज्य शैक्षिक अनुसंधान परिषद प्रशिक्षण परिषद लखनऊ के तत्वावधान में आयोजित इस प्रशिक्षण में विकासखंड पयागपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय पिपरा कमाल शिवदहा के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार मिश्र और डायट प्रवक्ता दशरथ यादव शामिल हुए। उन्होंने 9 से 11 जुलाई तक प्रयागराज में हिंदी भाषा, गणित, अंग्रेजी और पर्यावरण जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी प्राप्त की। अब ये दोनों शिक्षक प्रदेश स्तरीय मास्टर ट्रेनर के रूप में आगामी महीने में जनपद स्तर पर विभिन्न ब्लॉकों के चार-चार चिन्हित शिक्षकों को प्रशिक्षण देंगे। इसका लक्ष्य परिषदीय विद्यालयों में आउट ऑफ स्कूल बच्चों की संख्या को कम करना और उन्हें शिक्षा से जोड़ना है। इस पहल से कोई भी बच्चा विद्यालय से विमुख नहीं होगा। शासन द्वारा ऐसे बच्चों के लिए शैक्षिक सामग्री की विशेष व्यवस्था भी की गई है। प्रत्येक विद्यालय में इसके लिए सघन अभियान चलाया जाएगा, ताकि सभी बच्चे शिक्षा प्राप्त कर सकें और जनपद को ‘निपुण जनपद’ घोषित करने में सफलता मिल सके। राज्य शिक्षा संस्थान में आयोजित इस प्रशिक्षण में प्राचार्य राजेंद्र प्रसाद, पूर्व बीएसए व जिला विद्यालय निरीक्षक एस.एन. चौरसिया, प्रवक्ता व प्रशिक्षण प्रभारी डॉ. निहारिका कुमार, योगीराज मिश्र, हरेराम पांडेय, प्रज्ञा सिंह, डॉ. पूनम सिंह और कृष्णा देवी सहित अन्य प्रवक्ताओं ने मार्गदर्शन प्रदान किया।
दो शिक्षकों ने प्राप्त किया प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण:ड्राप आउट बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने की पहल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












