Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)जनरेटर चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार:उसका बाजार पुलिस ने 2 जनरेटर और...

जनरेटर चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार:उसका बाजार पुलिस ने 2 जनरेटर और जेसीबी बरामद की


सिद्धार्थनगर। उसका बाजार पुलिस ने जनरेटर चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के दो जनरेटर सेट और घटना में प्रयुक्त एक जेसीबी मशीन बरामद की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन और सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक हरेकृष्ण उपाध्याय के नेतृत्व में थाना उसका बाजार पुलिस टीम ने इस मामले में कार्रवाई की। यह मामला मु0अ0सं0 59/2026 धारा 305(1), 324(2), 317(2) बीएनएस से संबंधित है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रोशन कुमार पुत्र बलिराम, निवासी उसका राजा, थाना उसका बाजार, जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है। उसे रेलवे क्रॉसिंग कस्बा उसका बाजार के पास से पकड़ा गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया। बरामदगी में दो जनरेटर सेट और चोरी की घटना में इस्तेमाल की गई एक जेसीबी मशीन शामिल है। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक संतकुमार यादव, उपनिरीक्षक सुभाष चंद्र और हेड कांस्टेबल जय प्रकाश कुशवाहा शामिल थे। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में जनरेटर चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments